IND vs WI: टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची भारत! करो या मरो मुकाबले में संजू ने किया कमाल, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी खेली

Update: 2026-03-01 17:18 GMT

कोलकाता। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप में सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला गया। जहां आज भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए आज के करो या मरो मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंडिया को 196 रनों का लक्ष्य दिया था। इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए संजू की शानदार पारी देखने को मिली।

अभिषेक- ईशान ने बनाया 10 रन

बता दें कि इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि दूसरी तरफ से संजू की धुआंधार पारी देखने को मिली लेकिन ईशान भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जबकि कप्तान सूर्या ने 20 रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा 27 रनों की पारी खेली। हार्दिक ने 17 रनों की पारी खेली।

बुमराह ने 2 विकेट चटकाए

बता दें कि टीम इंडिया के लिए पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई थी। जिसके बाद बुमराह ने 2 विकेट चटकाए जबकि हार्दिक ने भी एक विकेट हासिल किया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पोवैल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। 

Tags:    

Similar News