हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं... पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की बात

भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है।

Update: 2026-03-01 18:28 GMT

नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में आई तबाही के बाद से ही पूरी दुनिया में हलचल मचा है। UAE में भी इस युद्ध का खासा असर देखने को मिल रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से बात की है। वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की।

जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना की व्यक्त

पीएम ने आगे कहा कि मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है। मैंने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।

Tags:    

Similar News