IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाली भारतीय बनीं
उन्होंने महज 50 गेंदों में शतक पूरा कर भारतीय क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। मंधाना अब वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।;
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शनिवार को दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 50 गेंदों में शतक पूरा कर भारतीय क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। मंधाना अब वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
कोहली का टूटा रिकॉर्ड
अब तक यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक जड़ा था। एक दशक से ज्यादा समय तक यह रिकॉर्ड उन्हीं के पास था, जिसे मंधाना ने पीछे छोड़ दिया।
महिला वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक
मंधाना ने सिर्फ 50 गेंदों में शतक जमाया।
वह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरी सबसे तेज शतक बनाने वाली बल्लेबाज बनीं।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग ने 2012-13 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंदों में शतक ठोका था।
मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज करेन रोल्टन (57 गेंद, 2000-01 बनाम दक्षिण अफ्रीका) को पीछे छोड़ा।
धुआंधार बल्लेबाजी
मंधाना ने अपनी पारी में 14 चौके और 4 छक्के लगाए।
यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज (पुरुष या महिला) द्वारा वनडे में बनाया गया सबसे तेज शतक है।
इससे पहले उनका व्यक्तिगत रिकॉर्ड 70 गेंदों में शतक का था, जिसे उन्होंने खुद ही तोड़ा।
एक ही साल में चार शतक
मंधाना 2024 में ही चार वनडे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बनी थीं।
दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स इस उपलब्धि को हासिल करने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं।
वह महिला वनडे क्रिकेट में लगातार दो शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी भी बनीं।
इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट और न्यूजीलैंड की एमी सैटर्थवेट (लगातार चार शतक, 2016-17) इस लिस्ट में शामिल हैं।