भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता का लंबी बीमारी के चलते निधन, क्रिकेटरों ने व्यक्त की संवेदना

रिंकू अंडर 19 यूपी खेला, फिर रणजी और फिर आईपीएल में अपना जलवा दिखाया।

Update: 2026-02-27 04:09 GMT

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। पिता खानचंद सिंह को गंभीर हालत में करीब तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। t20 वर्ल्ड कप मैच खेल रहे रिंकू सिंह पिता की हालत खराब होने पर उनसे मिलने पहुंचे थे। उनके पिता की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। रिंकू सिंह की कामयाबी के पीछे उनके पिता का भी संघर्ष शामिल है। 

पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे

पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही अपने पिता से मिलने आए थे। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे। पिता पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में देर रात अंतिम सांस ली। करीब तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे। रिंकू सिंह के पिता की मौत की सूचना मिलते ही कई क्रिकेटरों ने उन्हें संवेदनाएं दी। रिंकू सिंह के जन्म से कामयाब होने के बाद तक उनके पिता खानचंद कंधों पर सिलिंडर ढोते रहे, पर रिंकू हमेशा क्रिकेट में रहे। रिंकू को कभी भी पिता ने सिलिंडर ढोने की नौबत नहीं आने दी। 

पिता गैस गजेंसी में हॉकर का काम करते थे

रिंकू सिंह के पिता गैस गजेंसी में हॉकर का काम करते थे। रिंकू पांच भाई- एक बहन में तीसरे नंबर के हैं। रिंकू के पिता खानचंद ने गैस एजेंसी के दिए हुए दो कमरों के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर गुजर बसर किया। रिंकू को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। पिता खानचंद पूरे दिन कंधों पर सिलिंडर ढोकर जो कमाते थे, उसमें से ही रिंकू के लिए गेंद, बल्ला आदि सामान लाकर देते थे। कोच मसूद जफर अमीनी ने बताया कि पिता, रिंकू सिंह के क्रिकेट में शौक को देखते हुए अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में लेकर आए। जहां तैयारी करते हुए रिंकू सिंह ने अंडर 16 खेला। डीपीएस के वर्ल्ड कप में रिंकू को बतौर आमंत्रित खिलाड़ी खिलाया गया, जहां रिंकू ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरिज हासिल की।

Tags:    

Similar News