ईरान का दावा! अमेरिका का एक सैन्य विमान मार गिराया, छह सैनिकों की मौत, ट्रंप का इनकार

अमेरिकी सेना ने स्पष्ट किया कि यह हादसा किसी दुश्मन की गोलीबारी की वजह से नहीं हुआ है।

Update: 2026-03-13 04:08 GMT

नई दिल्ली। ईरान का दावा है कि उसने अमेरिका का एक सैन्य विमान मार गिराया जिसमें छह सैनिकों की मौत हो गई है। इस मामले में अमेरिका ने इनकार किया है। अमेरिकी सेना ने विमान गिरने की पुष्टि की है। अमेरिकी सेना ने स्पष्ट किया कि यह हादसा किसी दुश्मन की गोलीबारी की वजह से नहीं हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान के साथ चल रहे हालातों पर अपनी बात रखी।

सैन्य विमान को मिसाइल से मार गिराने का दावा 

ईरान के सरकारी मीडिया ने ईरान के सैन्य केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता का हवाला देते हुए दावा किया है कि पश्चिमी इराक में सक्रिय विद्रोही गुटों ने अमेरिका के एक सैन्य विमान को मिसाइल से मार गिराया है। यह विमान एक रिफ्यूलिंग विमान था। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया कि रेजिस्टेंस फ्रंट के एयर डिफेंस सिस्टम ने बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर को उस समय निशाना बनाया, जब वह एक लड़ाकू विमान में ईंधन भर रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने किसी भी तरह के हमले से साफ इनकार किया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी

अमेरिकी सेना ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान उनका एक बोइंग KC-135 विमान इराक के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी किर यह घटना मित्र देश के हवाई क्षेत्र में हुई। इस अभियान में दो विमान शामिल थे। इनमें से एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा।

Tags:    

Similar News