आज रमजान का आखिरी जुमा! एक लाख से ज्यादा लोग जामा मस्जिद में अदा करेंगे नमाज, प्रशासन अलर्ट

जयपुर की मस्जिदों में दोपहर की नमाज (ज़ुहर) आमतौर पर 12:30 PM से 1:30 PM के बीच अदा की जाती है।

Update: 2026-03-13 04:37 GMT

जयपुर। आज रमजान के पवित्र महीने का आखिरी जुमा यानी जुमातुल विदा (अलविदा जुमा) मनाया जा रहा है। जिसमें जयपुर के जोहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में आज करीब एक लाख से ज्यादा लोग नमाज अदा करेंगे। जिसको देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। 

एक लाख से ज्यादा लोग करेंगे नमाज अदा

जानकारी के मुताबिक जामा मस्जिद में आज एक लाख से ज्यादा अकीदतमंदों के नमाज अदा करने की संभावना जताई जा रही है।जिसके चलते भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने जोहरी बाजार और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक डाइवर्जन भी लागू किया गया है। प्रशानम पूूरी तरह अलर्ट मोड़ में दिखाई दे रहा है। ताकि किसी भी तरह ाक कोई हनन ना हो। 

नमाज का समय

जयपुर की मस्जिदों में दोपहर की नमाज (ज़ुहर) आमतौर पर 12:30 PM से 1:30 PM के बीच अदा की जाती है। रमजान के आखिरी जुमे को "अलविदा जुमा" कहा जाता है, जो समुदाय के लिए आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

अन्य मस्जिदों में भारी भीड़ की संभावना

बता दें कि शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों जैसे भट्टा बस्ती स्थित फिरदौस मस्जिद और अन्य स्थानीय इबादतगाहों में भी जुमातुल विदा की विशेष नमाज के लिए हजारों की संख्या में लोग जुट रहे हैं।

Tags:    

Similar News