बीजेपी मुख्यालय के बाहर LPG गैस संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चूल्हे पर सेंकी रोटी
नई दिल्ली। इस समय देश में LPG गैस संकट से जूझ रहा है। जिसके चलते विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। हालांकि बीजेपी लगातार इन बातों से इनकार कर रही है। ऐसे में LPG गैस संकट के देखते हुए कांग्रेस बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही है।
चूल्हे पर सेंकी रोटी
बता दें कि कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर रोटी सेंककर और चाय बनाकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आम जनता के लिए इसे आफत बताया है।