तैश में आया ईरान: इजराइल को दी धमकी, कहा- जंग तुमने शुरू की है खत्म हम करेंगे

Update: 2026-02-28 07:24 GMT

नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में शुरू हो चुकी जंग भीषण होने की प्रबल संभावना की ओर बढ़ती जा रही है। इजराइल द्वारा लगातार हो रहे हमले के बाद ईरान ने भी अब कमर कस ली है। ईरान के सरकारी प्रवक्ता की तरफ से इजराइल को ललकारते हुए कहा गया है कि जंग तुमने शुरू की है खत्म हम करेंगे।

ईरान के 6 शहरों में हमले

आज सुबह से इजराइल ने ईरान पर हमलों की बरसात शुरू की है। पहला हमला ईरान की राजधानी तेहरान में की गई। इसके बाद राष्ट्रपति निवास के पास हमले किए गए। ताजा जानकारी के अनुसार अबतक ईरान के 6 शहरों पर हमले हो चुके हैं। यहां तक कि खुफिया एजेंसी पर भी हवाई हमले हमले किए गए।

Tags:    

Similar News