ईरान के हमले के बाद नेतन्याहू ने दी धमकी, कहा- जान बचानी है तो सरेंडर कर दो, अन्यथा...
नई दिल्ली। ईरान के हमले के बाद इजराइल के राष्ट्रपति नेतन्याहू ने ईरान को बड़ी धमकी दी है। नेतन्याहू ने कहा है कि अगर जान बचानी है तो ईरान सरेंडर कर दें। इजराइल के राष्ट्रपति नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को अपना परमाणु प्रोग्राम को खत्म करना ही होगा।
दोनों देशों में भीषण जंग जारी
जहां इजराइल की तरफ ईरान मिसाइलों की बौछारें कर रहा है तो वहीं इजराइल ने ईरान को सरेंडर करने की धमकी दी है। इजराइल के उत्तरी इलाके में ईरान ने हमला शुरू किया था अब इजराइल के केंद्रीय इलाकों में भी मिसाइलों से दनादन हमले किए जा रहे हैं।
लंबे युद्ध की तरफ इशारा
जिस तरह से इस जंग में इजराइल के खिलाफ अमेरिका कूद पड़ा है तो वहीं ईरान झुकने को तैयार नहीं है। बताया गया कि इजराइल ने जंग को दो चरणों में बांटा है। जो लंबे युद्ध की तरफ इशारा कर रहा है। अब तक राष्ट्रपति खामनाई के घर पर सात मिलाइलें दागी गई हैं।