कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? जो बन सकती है देश की पहली LGBTQ सांसद, TMC ने बनाया उम्मीदवार

मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील हैं। इन्होंने ऐतिहासिक संवैधानिक केस में बहस की थी, जिसके नतीजे में 2018 में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के रद होने के बाद भारत में होमोसेक्सुअलिटी को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया था।

Update: 2026-02-28 09:50 GMT

नई दिल्ली। TMC ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें एक चर्चा का विषय बना हुआ है। वो नाम है मेनका गुरुस्वामी बता दें कि मेनका उच्चतम न्यायालय की एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जिन्हें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (यदि वे चुनी जाती हैं, तो वे भारत की पहली ओपनली लेस्बियन (LGBTQ) सांसद बन सकती हैं।

कौन हैं मेनका गुरुस्वामी?

मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील हैं। इन्होंने ऐतिहासिक संवैधानिक केस में बहस की थी, जिसके नतीजे में 2018 में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के रद होने के बाद भारत में होमोसेक्सुअलिटी को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया था।

मेनका गुरुस्वामी ने 1997 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई से काम करना सीखा। मेनका उन्हें अपना मेंटर मानती हैं। किरण मनराल की किताब 'राइजिंग: 30 वीमेन हू चेंज्ड इंडिया' में मेनका गुरुस्वामी को शामिल किया गया है। बता दें कि वे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से रोड्स स्कॉलर रही हैं और उन्होंने हार्वर्ड लॉ स्कूल से भी शिक्षा प्राप्त की है।

उपलब्धियां

उन्हें 2019 में TIME मैगजीन की 'दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों' की सूची में उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू के साथ शामिल किया गया था।

बन सकती है पहली LGBTQ राज्यसभा सांसद

मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में I-PAC के ऑफिस में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की तलाशी को चुनौती देने वाली कोर्ट की कार्रवाई में टीएमसी का प्रतिनिधित्व किया था। टीएमसी ने अब मेनका गोस्वामी को रास्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं तो पहली LGBTQ राज्यसभा सांसद होंगी।

Tags:    

Similar News