टी 20 विश्व कप: 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगा महा-मुकाबला, जानें ईडेन गार्डेंस में कैसा है दोनों टीम का रिकार्ड

Update: 2026-02-28 09:54 GMT

नई दिल्ली। टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम अगले मैच की तैयारी में जुटे हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ होने वाला है। इस यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, 1 मार्च को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण का मैच खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में जो टीम जीतेगी उसके लिए सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो जाएगा। बता दें कि कोलकाता के फिल्ड पर भारत का रिकार्ड शानदार है।

दक्षिण अफ्रीका ने अगले मैच में वेस्टइंडीज को हराया

दरअसल, भारतीय टीम ग्रुप चरण में अजेय रही थी और उसने अपने सभी मुकाबले जीते थे लेकिन सुपर आठ चरण में उसके अभियान को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीका ने टीम को 76 रनों से करारी शिकस्त दे डाली। यह भारत के लिए काफी कठिन थी और इससे उसके लिए आगे की राह मुश्किल हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने अगले मैच में वेस्टइंडीज को हराया जिससे भारत ने राहत की सांस ली। फिर भारत ने भी जिम्बाब्वे पर 72 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए कदम बढ़ा दिए। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक मार्च को होने वाले मैच में जो टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

वेस्टइंडीज का ईडेन गार्डेंस पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं

भारतीय फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वेस्टइंडीज का ईडेन गार्डेंस पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। वेस्टइंडीज ने कोलकाता में कुल सात टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि चार मैच टीम ने गंवाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज को इस मैदान पर सभी हार भारत के खिलाफ ही मिली है। कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच के नतीजों की बात करें तो भारत ने चार नवंबर 2018 को वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया था।

टी20 विश्व कप का मैच खेलने उतरेगी

टी20 विश्व कप की बात करें तो भारत ने ईडेन गार्डेंस पर सिर्फ एक मैच खेला है। 2016 टी20 विश्व कप में भारत का सामना इसी मैदान पर पाकिस्तान से हुआ था जहां भारतीय टीम छह विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही थी। ये वही मैच था जिसमें विराट कोहली ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। अब टीम 10 साल बाद कोलकाता में टी20 विश्व कप का मैच खेलने उतरेगी।

कोलकाता में भारत का टी20 में रिकॉर्ड ऐसा रहा

भारत ने कोलकाता में टी20 का पहला मुकाबला 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला। इस मैच में टीम को छह विकेट से हार मिली।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अक्तूबर 2015 को कोलकाता में टी20 मैच रद्द हो गया था।

2016 में भारत ने टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। ये ईडन गार्डेंस पर टी20 में भारतीय टीम की पहली जीत थी।

नवंबर 2018 में भारत ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया।

भारत ने 2021 में न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराया।

2022 में भारत ने कोलकाता में वेस्टइंडीज को छह विकेट से मात दी।

2022 में ही भारत ने फिर इसी मैदान पर वेस्टइंडीज को आठ रन से हराया।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2022 में कोलकाता में टी20 मुकाबला हुआ जिसमें टीम इंडिया 17 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही।

2025 में भारत ने ईडेन गार्डेंस पर इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर इस मैदान पर अपना दबदबा बरकरार रखा।

इस तरह कोलकाता में भारत ने खेले कुल नौ टी20 मैच में से सात जीते हैं जबकि एक मैच गंवाया है और एक मुकाबला रद्द रहा है।

Tags:    

Similar News