BREAKING NEWS: यमन और लेबनान भी जंग में कूदे! इजराइल पर दागी मिसाइलें

अमेरिका ने इस ऑपरेशन का नाम एसिक फ्यूरी दिया है। जहां ईरान इजराइल पर हमला कर रहा है तो वहीं इजराइल भी ईरान महत्वपूर्ण इलाकों में बमबारी कर रहा है।

Update: 2026-02-28 08:54 GMT

नई दिल्ली। ईरान-इजराइल युद्ध अब दुनिया में फैलने लगा है। यमन और लेबनान ने ईरान का समर्थन करते हुए मसाइलें दागी हैं। ऐसे में पूरे मीडिल ईस्ट में जंग के फैलने की तस्वीर बनती जा रही है।

लेबनान के हूती-हिजबुल्लाह ने किया हमला

ताजा रिपोर्टस के अनुसार, लेबनान के हूती-हिजबुल्लाह ने हमला किया है। लेबनान के साथ यमन की तरफ से भी मिसाइलें चली हैं। ईरान के डेजफूल और खार्गद्वीप पर मिसाइल दागने की खबर मिली है। ईरान समर्थक हूती ने लाल सागर में जहाजों पर हमला कर दिया है।

अमेरिका ने ऑपरेशन का दिया यह नाम

अमेरिका ने इस ऑपरेशन का नाम एसिक फ्यूरी दिया है। जहां ईरान इजराइल पर हमला कर रहा है तो वहीं इजराइल भी ईरान महत्वपूर्ण इलाकों में बमबारी कर रहा है। इस बीच ईरान ने अपने एअरस्पेस को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

Tags:    

Similar News