फिल्मों से रहती हैं दूर, फिर भी राखी सावंत की होती है मोटी कमाई, खुद बताया इनकम सोर्स

Update: 2026-02-28 09:30 GMT



मुंबई। राखी सांवत हमेशा ही अपनी बोल्ड बातें और अजीब बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में फैंस के दिमाग में हमेशा ही यह सवाल उठता है कि फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वह कमाई कैसे कर लेती है। इस बात का जवाब खुद राखी ने दिया है। राखी ने बताया कि वह अपनी ब्रैंड वैल्यू और विवादों के जरिए अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।


उनका कहना है कि वह खुद को एक "एटीएम मशीन" की तरह देखती हैं क्योंकि लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं और इसी लोकप्रियता के कारण उन्हें काम मिलता रहता है। राखी रियलिटी शोज (जैसे 'बिग बॉस') में बतौर प्रतिभागी या गेस्ट परफॉर्मर शामिल होने के लिए मोटी फीस लेती हैं। बिग बॉस 14 से वह ₹14 लाख लेकर बाहर आई थीं।


वह सोशल मीडिया और विज्ञापनों के जरिए विभिन्न ब्रैंड्स के साथ काम करती हैं, जिससे उन्हें नियमित आय होती है। देश-विदेश में होने वाले लाइव शो और शादियों में डांस परफॉर्मेंस के लिए वह भारी रकम वसूलती हैं।


हाल ही में वह समय रैना और पारस छाबड़ा जैसे मशहूर यूट्यूबर्स के पॉडकास्ट में नजर आई हैं, जो उनकी डिजिटल मौजूदगी और कमाई को बढ़ाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 'Rakhi Sawant’s Beauty Lounge' जैसे ब्यूटी पार्लर की चेन भी शुरू की है।



 

राखी सावंत की कुल संपत्ति लगभग ₹37 करोड़ से ₹41 करोड़ के बीच आंकी गई है।  उनके पास मुंबई (अंधेरी और जुहू) में दो आलीशान फ्लैट और दुबई में भी घर होने की जानकारी है। उनके एक बंगले की कीमत ₹11 करोड़ बताई जाती है।



Tags:    

Similar News