कल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम होगा बंद! आज ही कर लें ये काम वरना होगा पछतावा

अगर आपका WhatsApp उसी नंबर पर चल रहा है जिसका SIM आपके फोन में मौजूद है, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। बस यह सुनिश्चित करें कि आपका नंबर Active (रिचार्ज्ड) रहे।

Update: 2026-02-28 07:25 GMT

नई दिल्ली। क्या आप भी WhatsApp और टेलीग्राम के आदी हैं। ऐसे में आपको जानना होगा कि WhatsApp और टेलीग्राम में कल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल केंद्र सरकार के 'सिम बाइंडिंग' नियम के कारण अब इन ऐप्स को चलाने के लिए आपके फोन में वही सिम कार्ड होना अनिवार्य होगा जिससे आपने अकाउंट बनाया है।

क्या है सिम बाइंडिंग?

सिम बाइंडिंग का मतलब आसान भाषा में होता है कि जिस सिम से आपने मैसेजिंग एप पर रजिस्ट्रेशन किया है, वो मोबाइल नंबर उसी मोबाइल फोन में हो और एक्टिव हो।

क्या असर पड़ेगा?

अगर आपने वेब व्हाट्सएप यानी कंप्यूटर या लैपटॉप पर व्हाट्सएप लॉगिन किया है, तो ये हर 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा इसे ऑन रखने के लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।

SIM निकालने पर रोक

यदि आप फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं या वह डिएक्टिवेट हो जाता है, तो उस डिवाइस पर ये मैसेजिंग ऐप्स काम करना बंद कर देंगे।

क्या आपको कुछ करने की जरूरत है?

अगर आपका WhatsApp उसी नंबर पर चल रहा है जिसका SIM आपके फोन में मौजूद है, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। बस यह सुनिश्चित करें कि आपका नंबर Active (रिचार्ज्ड) रहे। 

Tags:    

Similar News