ईरान पर हमले के बाद इजराइल हुआ सतर्क, देश में लगाई इमरजेंसी, स्कूल कॉलेज बंद
नई दिल्ली। ईरान पर हमले के बाद इजराइल सतर्क हो गया है। दरअसल, अब इजराइल को जवाबी हमले का डर सता रहा है। इस वजह से पूरे देश में इमरजेंसी लागू कर दिया गया है। साथ ही स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। वहीं लोगों को वार्क फार्म होम करने का आदेश दिया है।
बचने की कार्रवाई
इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि यह हमला हम नहीं करते तो ईरान हमपर हमला कर देता। हमने हमले से बचने की कार्रवाई की है।
तेहरान में दो और धमाके
आज दिन में 11 बजे के बाद इजराइल ने राजधानी तेहरान में दो और धमाके की है। इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई है। बताया गया कि यह हवाई हमला था।
इजराइल ने हवाई सेवा को किया बंद
इजराइल ने अपने हवाई सेवा को बंद कर दिया है। अपने देश के लोगों से एअरपोर्ट पर आने से मना किया है।