इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, जानें इसके मायने, देखें वीडियो
इजराइल ने लोगों को हमले का अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली। इजराइल से एक बड़ी खबर सामने आई है। इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद इजराइल के रक्षा मंत्री ने दी है। इस हमले को अमेरिका और ईरान के बीच चल रही दुश्मनी से जोड़ा जा रहा है।
हमले का अलर्ट जारी
आज दिन निकलते ही ईरान के बहुमंजिला इमारत पर बमबारी की गई। इससे इमारत से आग और धुआं का गोला उठते देखा गया। इस धमाके की आवाज राजधानी तेहरान में गूंज उठी। जानकारों का मानना है कि अब इस हमले का जवाब ईरान जरूर देगा। बता दें कि अमेरिका का सैन्य वाहन तीन तरफ से ईरान को घेर रखा है। इजराइल ने लोगों को हमले का अलर्ट जारी किया है।