DELHI: गर्लफ्रेंड ने सोते हुए दोस्त को का काट दिया लिंग, फिर हो गई फुर्र! जानें वजह
नई दिल्ली। अक्सर कई घटनाएं वीभत्सता के चलते चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला दिल्ली के वजीराबाद इलाके से सामने आया है। दरअसल एक महिला दोस्त ने मिलने आए युवक का सोते समय निजी अंग काट दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
युवक खुद पहुंचा हॉस्पिटल
बता दें कि युवक खुद ही पास के हिंदू राव अस्पताल पहुंचा। बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज जारी है। उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने इस घटना की पुष्टि की।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक विसरजीत अपनी दोस्त अमीना खातून से मिलने वजीराबाद स्थित उसके घर आया था। अमीना खातून गली नंबर 9 वजीराबाद में रहती है। रात में जब विसरजीत सो रहा था, अमीना ने उसका निजी अंग काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह तुरंत वहां से फरार हो गई। बता दें कि युवक उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव मोहम्मदपुर जदीद का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी को वह अमीना खातून से मिलने आया था। अमीना खातून संगम विहार इलाके में रहती है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों के शादीशुदा होने का पता चला है। दोनों के बीच करीब दो साल पहले दोस्ती हुई थी। अमीना खातून मूल रूप से कटिहार बिहार की रहने वाली है। पुलिस अब आरोपी महिला अमीना खातून को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।