भारतीय रुपए में बड़ी गिरावट पर खरगे-प्रियंका फिर हमलावर, बोले- भारतीय मुद्रा की कोई वैल्यू नहीं बची...

Update: 2025-12-04 08:54 GMT

नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट आने के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार को प्रति हमलावर हो रही है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने फिर सरकार को घेरा है। प्रियंका ने कहा जब मनमोहन सिंह के समय में 'हाई' चल रहा था, तब बीजेपी ने क्या कहा था? आज उनका जवाब क्या है, यह पूछा जाना चाहिए। साथ ही खरगे ने कहा कि भारतीय मुद्रा की अब दुनिया में कोई वैल्यू नहीं बची है।

क्या बोले खरगे?

संसद के बाहर खरगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि- रुपया आज 90 पार कर चुका है। सरकार चाहे कोई भी ढ़िंढ़ोरा पीटे, रुपये की क़ीमत गिरने से ये पता चलता है की देश की असली आर्थिक परिस्थिति क्या है। अगर मोदी सरकार की नीति ठीक होती तो रूपया नहीं गिरता ! 2014 के पहले मोदी जी ने कहा क्या कारण है हिंदुस्तान का रूपया पतला होता जा रहा है, ये जवाब देना पड़ेगा आपको। देश आप से जवाब मांग रहा है। मोदी जी से आज हम यही सवाल पूछ रहें हैं। उनको जवाब तो देना पड़ेगा।

प्रियंका ने भी साधा निशाना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा से पूछा जाना चाहिए कि डॉलर के मूल्य पर उनकी क्या राय है, मनमोहन सिंह सरकार के दौरान इस मसले पर भाजपा का उत्साह चरम पर था। पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूछा मनमोहन सिंह सरकार के दौरान जब डॉलर की कीमत (रुपये के मुकाबले) ऊंची थी, तब वे क्या कहते थे? आज उनकी प्रतिक्रिया क्या है? उनसे पूछिए। आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं?

Tags:    

Similar News