Mansoon ने फिर Delhi-NCR को डुबोया! यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी;

By :  Aryan
Update: 2025-08-14 04:20 GMT

नई दिल्ली। मानसून की रफ्तार देख मौसम विभाग ने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। बिहार, दिल्ली, हिमाचल में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ी है। बरसात के चलते कई जगह बाढ़ और जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बरसात से तापमान में भी बदलाव आया है। 

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बरसात 

 देश के कई हिस्सों में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही तेज बरसात हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से ही घने बादलों ने आसमान को ढक लिया। आलम ये था कि सुबह-सुबह राष्ट्रीय राजधानी में घना अंधेरा छा गया था।

बिहार में बाढ़ ने तबाही मचाई

तेज बरसात ने बिहार में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई हैं, जहां गंगा के किनारे बसे गांव पानी में डूब गए हैं। कई घरों में पानी भर गया है। सड़के भी जलमग्न हो गई है। बिहार में मानसूनी बारिश की वजह से बाढ़ आ गयी है। गंगा नदी के किनारे बसे 10 जिलों में 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पटना, भोजपुर, वैशाली, मुंगेर, भागलपुर जैसे जिले सबसे ज्यादा चपेट में हैं।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट

 भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में बादल फटने से नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में भी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जहां कई जिले जलभराव और बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान 24°C से 34°C के बीच रहेगा। नमी का स्तर 68% से 85% तक रहेगा और हवा की रफ्तार 5 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

बिंदटोली में रिंग बांध टूटा

 गोपालपुर के इस्माइलपुर-सैदपुर बिंदटोली में रिंग बांध टूट गया। जिससे गांव के दर्जनों घर नदी में समा गए। करीब 3,400 लोग बेघर हो गए हैं और पांच लोगों की जान चली गई। राहत और बचाव का काम जारी है, लेकिन हालात चिंताजनक हैं। शिमला के फाचा के नांटी गांव में आधा बाजार पानी में डूब गया। कुल्लू के श्रीखंड और तीर्थन वैली में भी भारी नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने हिमाचल में अगले दो दिन सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Tags:    

Similar News