पीसी की स्पीच सुन कायल हुए सांसद शशि थरूर, ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर की तारीफ, कहा- वाकई अद्भुत है!
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर हाल ही में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (PC) की उपलब्धियों के मुरीद हुए हैं। हाल ही में सीनियर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रियंका चोपड़ा से मिले. दोनों की मुलाकात अमेरिका की मशहूर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 14-15 फरवरी 2026 को ‘हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026’ के दौरान मिले थे। इस साल कॉन्फ्रेंस 2026 का विषय था ‘द इंडिया वी इमैजिन’। इस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कांग्रेस सांसद शशि थरूर और अभिनेत्री, प्रोड्यूसर और UNICEF गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने हिस्सा लिया था।
स्पीच सुन कायल हुए थरूर
एक्ट्रेस की स्पीच सुन शशि थरूर उनके कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल के कायल हो गए। उन्होंने प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, हार्वर्ड के बैकस्टेज में प्रियंका चोपड़ा से (एक दशक से अधिक समय बाद) मुलाकात हुई। ठीक @HarvardIndConf के समापन भाषण से पहले, उन्हें इतना अच्छा करते हुए देखना और सुनना वाकई अद्भुत है!
मजेदार वाकया
इससे पहले थरूर ने सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चुटकी भी ली थी कि वे और प्रियंका एक ही कॉन्फ्रेंस में वक्ता तो हैं, लेकिन उनका सेशन साथ में नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था, "But not together, alas!" (लेकिन साथ में नहीं, अफसोस!)। जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने भी थरूर की वाकपटुता और उनके करारे जवाबों की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।