नेपाल जल रहा है और केपी शर्मा ओली देश को सुलगता छोड़ हुए फरार! उठ रहे हैं ये सवाल

Update: 2025-09-10 08:17 GMT

नई दिल्ली। नेपाल में भड़की हिंसा के बाद से ही देश भयंकर संकट से जूझ रहा है। वहीं इस हिंसा में कई लोगों की जान चली गई। हालांकि हालात बिगड़ता देख 9 सितंबर को पीएम केपी शर्मा ओली सहित कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। वहीं अब सवाल उठ रहा है कि केपी शर्मा ओली कहां हैं जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने देश छोड़ दिया है।

लोकेशन को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं

बता दें कि केपी शर्मा ओली कहां हैं इसको लेकर जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया था। लेकिन आज सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ दिखा। वहीं इससे पहले ओली को लेकर खबर थी कि वे नेपाल छोड़कर दुबई भाग सकते हैं, लेकिन फिलहाल उनकी लोकेशन को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। नेपाली मीडिया के मुताबिक ओली काठमांडू के ही किसी सेफ हाउस में छिपे हैं।

ओली अपने परिवार के साथ भागने में सफल

इसमें अहम बात यह भी है कि त्रिभुवन एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। लिहाजा वहां से फ्लाइट्स ऑपरेट नहीं हो रही हैं। देश की अब कमान सेना के हाथों में है। काठमांडू की सड़कों पर सेना के जवान गश्त भी लगा रहे हैं। यहां तक कि प्रदर्शनकारियों ने नेपाल सरकार के कई मंत्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। प्रदर्शनकारी केपी शर्मा ओली के घर भी पहुंच गए थे। उनके भक्तपुर स्थित घर को आग लगा दी गई थी। तब तक ओली अपने परिवार के साथ भागने में सफल रहे थे। कयास लगाया जा रहा है कि वे किसी सुरक्षित जगह पर छिप गए हैं।

काठमांडू की सड़कों पर सन्नाटा

दरअसल, नेपाल के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक पशुपतिनाथ मंदिर को देश में बढ़ते हिंसक प्रदर्शन के की वजह से दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है। मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति बनाए रखने के लिए नेपाल सेना को तैनात किया गया है। बता दें कि काठमांडू की सड़कों पर आज सुबह सन्नाटा दिखाई दिया। बहुत ही कम लोग घरों से बाहर निकले। पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। 

Tags:    

Similar News