काम की खबर: अगर आप रोजाना दिल्ली मेट्रो में करते हैं सफर तो ये जान लें, DMRC ने रविवार से इन लाइन पर समय में किया बदलाव
इस बदलाव का मुख्य कारण फेज-4 के इंटीग्रेशन कार्य हैं, इसके पीछे DMRC का उद्देश्य है कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को और बेहतर बनाना है।;
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जरूरी अपडेट जारी किया है। यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और फेज-4 के चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने के लिए किया गया है। वहीं रविवार से DMRC ने पिंक लाइन (लाइन-7) और येलो लाइन (लाइन-2) की सेवाओं के समय में बदलाव किया है।
दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को और बेहतर बनाना
दरअसल, पिंक लाइन (लाइन-7), जो मजलिस पार्क से शिव विहार तक चलती है, अब रविवार को सुबह 8:00 बजे से ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। आमतौर पर रविवार को यह सेवा सुबह 7:00 बजे से शुरू होती है। हालांकि अब एक घंटे की देरी से मेट्रो चलेगी। यह उन यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है जो सुबह के समय इस लाइन पर यात्रा करने की योजना बनाते हैं। इस बदलाव का मुख्य कारण फेज-4 के इंटीग्रेशन कार्य हैं, इसके पीछे DMRC का उद्देश्य है कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को और बेहतर बनाना है।
एकीकरण और नए नेटवर्क का निर्माण शामिल
दरअसल, येलो लाइन (लाइन-2) के जहांगीरपुरी से समयपुर बादली सेक्शन पर भी सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। अब यह सेवा रविवार को सुबह 7:00 बजे से शुरू होगी जबकि इसका नियमित समय सुबह 6:00 बजे है। यह लाइन गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से समयपुर बादली तक जाती है।
वहीं इन कार्यों में विभिन्न लाइनों के एकीकरण और नए नेटवर्क का निर्माण शामिल है। समय में यह अस्थायी बदलाव इन महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए आवश्यक है, ताकि भविष्य में यात्रियों को और भी सुगम और कुशल यात्रा अनुभव मिल सके।
इन लाइनों पर नहीं किया कोई बदलाव
हालांकि दिल्ली मेट्रो ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे इन घंटों के दौरान अपनी यात्रा की योजना सावधानीपूर्वक बनाएं। यदि आप इन लाइनों पर यात्रा करने वाले हैं। वहीं घर से निकलने से पहले समय सारिणी की जरूर जांच कर लें। ताकि आपको यात्रा करने में कोई परेशानी न हों। दिल्ली मेट्रो की बाकी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य समय-सारिणी के अनुसार रविवार को चलेंगी। ब्लू लाइन, रेड लाइन, वॉयलेट लाइन, ग्रीन लाइन, मजेंटा लाइन, ग्रे लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर कोई बदलाव नहीं होगा। यात्री इन लाइनों पर सामान्य समय पर यात्रा कर सकते हैं।