अब म्यूजिक में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे आदित्य राय कपूर, जल्द करेंगे गाना रिलीज

आदित्य राय कपूर की अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों जल्द ही सिनेमा घर में रिलीज होगी। इस फिल्म में आदित्य राय ने गाना गया है।;

By :  Neeraj Jha
Update: 2025-06-18 15:00 GMT

मुंबई। अब तक आपने अभिनेता आदित्य राय कपूर को फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा है। आपको बता दें कि आदित्य राय कपूर सिर्फ अभिनेता ही नहीं गायक भी हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने गायन प्रतिभा को उजागर नहीं किया है लेकिन जल्द ही आपको आदित्य राय की आवाज में गाना सुनने को मिलेगा।

फिल्म मेट्रो इन दिनों... में भी गया है गाना

आदित्य राय कपूर की अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों जल्द ही सिनेमा घर में रिलीज होगी। इस फिल्म में आदित्य राय ने गाना गया है। आदित्य का कहना है कि वह अपने इस गाने पर काम कर रहे हैं। जल्द ही उनका म्यूजिक रिलीज होगा।

पहला फिल्मी गाना से हुए प्रोत्साहित

आदित्य राय ने इससे पहले फिल्मों में गाना नहीं गया था लेकिन प्रीतम और अनुराग बसु के प्रोत्साहन पर मेट्रो इन दिनों में गाना गया। अब वह गायन क्षेत्र की दिशा में अपनी प्रतिभा को आजमाना चाहते हैं।

सिनेमा घरों में 4 जुलाई को मूवी रिलीज होगी

अनुराग बसु के डायरेक्शन में तैयार हुई मूवी मेट्रो इन दिनों... 4 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस मूवी में आदित्य राय कपूर के अलावा सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना, पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता आदि मुख्य रूप से हैं।

Tags:    

Similar News