क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन, अब लेंगे सात फेरे...

Update: 2026-01-11 08:57 GMT

मुंबई। कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में शादी की है। नुपुर और स्टेबिन ने क्रिश्चियन रिवाज के मुताबिक शादी रचाई। उनकी व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें वायरल हुई हैं।




नुपुर व्हाइट वेडिंग गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं स्टेबिन बेन ने व्हाइट टक्सिडो के साथ ही ब्लैक सन ग्लासेस लगाए।


दोनों ने थ्री टियर केक काटा और फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। 


 अब नूपुर और स्टेबिन बेन अग्नि के सामने सात फेरे लेंगे। यानी वह अब हिंदु रीति रिवाज के हिसाब से दुल्हन बनेंगी। 



कपल ने एक-दूसरे के कल्चर का सम्मान करते हुए दोनों परंपराओं से शादी करने का फैसला लिया है, जिसे फैंस खूब सराह रहे हैं।



 


Tags:    

Similar News