झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, बेटा होने का दिया था लालच

आरोपी भगत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है;

By :  Aryan
Update: 2025-07-14 12:17 GMT



लखनऊ। चुड़ियों के लिए जाना जाने वाला फिरोजाबाद शहर के नारखी कस्बे में शादी के तीन साल बाद भी विवाहिता को बच्चा नहीं हुआ, तो वह पति के साथ एक तांत्रिक के पास पहुंची। फिर तांत्रिक ने उसे बेटा होने का झांसा दिया। इस दौरान पति को लड्डू गड़वाने और नींबू कटवाने के बहाने भेज दिया। फिर विवाहिता के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया।

तांत्रिक ने किया दुष्कर्म


फिरोजाबाद के नारखी कस्बे में शादी के तीन साल बाद भी बच्चा न होने पर एक महिला भगत (तांत्रिक) के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को लड्डू गड़वाने और नींबू कटवाने के बहाने बाहर भेज दिया, फिर भगत बहाने से उसे खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पहले पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में मामला दर्ज किया था लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद दुष्कर्म की धारा लगा दी। आरोपी भगत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

ननद ने भगत चंद्रपाल सिंह से झाड़-फूंक को कहा

हाथरस की रहने वाली 22 वर्षीय महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसे कोई बच्चा नहीं होने के कारण वह परेशान रहती थी। उसने इस बारे में अपनी ननद से बात की। ननद ने नारखी के गांव मुनियाखेड़ा निवासी भगत चंद्रपाल सिंह के पास झाड़-फूंक कराने के लिए कहा। महिला पति और ननद के साथ भगत से मिलने गांव मुनियाखेड़ा में मंदिर पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, 5 जुलाई को झाड़-फूंक करने के बाद आरोपी चंद्रपाल ने उसे वापस भेज दिया फिर अगली बार 12 जुलाई को आने को कहा।

ननद भी झाड़-फूंक कराती थी

करीब डेढ़ घंटे बाद पीड़िता लौटी फिर अपने पति और ननद को आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि छह वर्ष पहले उसकी ननद ने भी इसी भगत से झाड़-फूंक कराया था। इसके बाद वह मां बन गई थी इसलिए वह भी भगत पर विश्वास करने लगी थी।

पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की

थानाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि पीड़िता की याचिका पर रिपोर्ट पहले ही दर्ज कर ली गई थी। लेकिन मेडिकल जांच में जब दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो धारा को बढ़ा दी गई है। आरोपी भगत को रविवार सुबह मंदिर के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।


Tags:    

Similar News