कांग्रेस के 8 सांसदों के निलंबन के बाद सदन के बाहर राहुल, प्रियंका समेत विपक्ष का प्रदर्शन, कल देंगे धरना

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा।

Update: 2026-02-03 10:40 GMT

नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही के दौरान आज यानी मंगलवार को सदन की मर्यादा भंग हो गई। लोकसभा में हंगामे के बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर की ओर कागज फेंक दिया। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। बता दें कि आठ सांसदों पर ये कार्रवाई हुई है। भारी शोर-शराबे और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। वहीं, कार्यवाही कल यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राहुल और प्रियंका गांधी ने सांसदों के साथ संसद के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हम कल भी प्रदर्शन जारी रखेंगे।

पीठासीन अधिकारी ने दिया निर्देश

दोपहर तीन बजे जब चौथी बार लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्पीकर की ओर कागज फेंकने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐसे सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके बावजूद हंगामा थमता नहीं दिखा।

सदन में हुई कार्रवाई

 आठ विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई की गई।

इन सभी को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया है।

लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

इन सासंदो को किया गया निलंबित

डीन कुरियाकोस

किरण रेड्डी

अमरिंदर सिंह राजा वड़िग

मणिकम टैगौर

गुरजीत औजला

हिबी इडेन

वेंकेट रमन

प्रशांत पडोले


Tags:    

Similar News