भारत से हार का गम नहीं पचा पा रहा है पाकिस्तान, अब PCB चीफ नकवी की जाएगी कुर्सी!

Update: 2026-02-16 16:58 GMT

नई दिल्ली। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली हार का गम पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है। वहीं पाकिस्तान की करारी हार की गूंज सिर्फ क्रिकेट स्टेडियम तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि अब बात उसके बड़बोले पीसीबी चैयरमैन मोहसिन नकवी के गिरेबान तक पहुंच चुकी है। ऐसा लगता है कि अब नकवी की कुर्सी जाने वाली है।

पाकिस्तान में नकवी के इस्तीफे की मांग उठी

बता दें कि एक तरफ जहां पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर अपनी टीम की तैयारियों और पूरे सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं PAK फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी मोहसिन नकवी से गुस्सा हो गए हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आसिम मुनीर मोहसीन नकवी से काफी नाराज हैं और पाकिस्तान में लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

अनावश्यक बयानों की आलोचना की गई

रिपोर्ट में दावा किया गया कि आसिम मुनीर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को इसे लेकर संदेश भेजा है। इस संदेश में पीसीबी की गलत हैंडलिंग, टीम की अधूरी तैयारी और अनावश्यक बयानों की आलोचना की गई। पाकिस्तान ने पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ICC की सख्ती की वजह से मैच खेलने के लिए तैयार हो गया। इसी दौरान PCB चीफ मोहसिन नकवी ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर का नाम लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया था।

मोहसिन नकवी ने क्या कहा था?

मोहसिन नकवी ने कहा था, ना तो मैं भारत और ICC की धमकियों से डरता हूं, ना पाकिस्तान सरकार डरती है। जहां तक फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की बात है, आप उन्हें जानते ही हैं, वो कभी डरते नहीं हैं। अब जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान को रौंदा है उससे पाकिस्तानी सेना को अक्ल आई और उन्हें लगा रहा है कि सेना के नाम का गलत इस्तेमाल हुआ।

Tags:    

Similar News