पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की हुई बात! अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक के बारे में दी जानकारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की बात हुई है। दरअसल, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। वहीं पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन की यूक्रेन संघर्ष के शांति को लेकर वार्ता हुई है।
इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है
दरअसल, पीएम मोदी ने कहा कि मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को फोन कॉल के लिए और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी हालिया बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान-प्रदान की आशा करता हूं।