प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति चोपड़ा के बेटे को गिफ्ट देकर बिगाड़ा, जानें परी ने ऐसा क्यूं कहा कि नीर बिगड़ रहा

Update: 2025-11-21 14:00 GMT



मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने पिछले महीने अने बेबी बॉय का वेलकम किया है। हाल ही में कपल ने अपने बच्चे का नाम रिवील किया है, जो कि नीर है।


इसके साथ ही अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका चोपड़ा के भेजे हुए गिफ्ट के बारे में बताया है, जिसके साथ उन्होंने प्यार से लिखा है कि अभी से ही नीर बिगड़ रहा है।


बता दें कि परिणीति ने 19 अक्टूबर को बेबी को जन्म दिया, जिसके बाद से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। साथ ही साथ उनके बेबी बॉय के लिए भी गिफ्टों की भरमार लगी है।


इसी बीच नीर की मासी प्रियंका चोपड़ा जोनस और मौसा निक जोनस ने भी उसे काफी सारे गिफ्ट भेजे हैं, जिसके तस्वीरें परिणीति ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।


जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चों के खिलौने, कपड़े और बहुत सारी चीजें रखी हुई हैं, जिसके साथ परिणीति ने थैंक्यू नोट लिखा है। वहीं स्टोरी शेयर करने के साथ परिणीति ने लिखा है कि नीर अभी से ही बिगड़ रहा है, थैंक्यू मिमि मासी, निक मासा और मालती दीदी।


लोग इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के आने की खबर साझा की थी।


जिसके साथ उन्होंने लिखा था कि खिरकार वह आ गया, हमारा बेटा और हमें सचमुच पहले की जिंदगी याद नहीं आ रही। बेटे के आने के करीब एक महीने बाद परिणीति और राघव ने नाम की भी अनाउंसमेंट कर दी।

Tags:    

Similar News