मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 में लगी भीषण आग! धुएं का गुबार देख यात्रियों की अटकी सांसें, इंटरनेट सेवा हुई ठप

Update: 2026-04-09 15:53 GMT

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग लग गई। आज टर्मिनल 1 (विले पार्ले) में लगी भीषण आग ने पूरे परिसर को धुएं के गुबार में तब्दील कर दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एयरपोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया है। 

एहतियात के तौर पर उड़ानें रोकी

वहीं एहतियात के तौर पर उड़ानें रोक दी गई हैं और संचार व्यवस्था (इंटरनेट) भी ठप कर दी गई है। शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई यह आग अब अग्निशमन दल के लिए चुनौती बनी हुई है, जिसने हजारों यात्रियों की सांसें अटका दी हैं। दरअसल, आग की खबर मिलते ही हवाई अड्डा पुलिस और नगर निगम के अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए काम शुरू किया गया है। प्रशासन की प्राथमिकता आग को फैलने से रोकने और टर्मिनल के भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है।

यात्रियों के बीच भारी दहशत फैली

बता दें कि हाई-प्रोफाइल सुरक्षा क्षेत्र में आग लगने से यात्रियों के बीच भारी दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने मुंबई हवाई अड्डे के सभी गेट एक घंटे के लिए बंद कर दिए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टर्मिनल 1 से संचालित होने वाली कुछ उड़ानों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा, तकनीकी कारणों या सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं भी ठप कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में लगी थी आग 

मुंबई अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी का कहना है कि आग टर्मिनल के अंदर एक केबल ट्रे और स्विच बॉक्स में लगी थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मुहिम शुरू की है। धुएं की मोटी परत के कारण बचाव कार्य में चुनौतियां आ रही हैं। CISF अधिकारियों ने बयान में कहा कि पहले हवाई अड्डे के अपने अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत मुंबई अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। वर्तमान में दोनों टीमें मिलकर धुआं हटाने और स्थिति नियंत्रित करने में जुटी हैं।

Tags:    

Similar News