राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार...
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार। यही हमारी आवाज़ है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच।
संविधान की रक्षा ही भारतीय गणतंत्र
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है। यही हमारी आवाज है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। इसी की मजबूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की।
हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि
राहुल गांधी ने लिखा कि इसी की मजबूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जय हिंद! जय संविधान।