दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज भी बारिश, जानें कब तक मानसूनी बारिश में एनसीआर नहाएगा

मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया;

By :  Aryan
Update: 2025-06-29 04:37 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। सुरक्षा के मध्य नजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट की संभावना है। बरसात न होने से गर्मी से लोग बहुत परेशान थे। वही जल भराव को लेकर प्रशासनिक टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। 

शनिवार को भी हुई थी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। दिल्ली के पालम, आया नगर, लोधी रोड सहित अन्य इलाकों में अच्छी बारिश हुई। वहीं दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट और आरके पुरम में झमाझम बारिश हुई।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

पालम में सबसे ज्यादा बारिश हुई

पालम में सबसे ज्यादा 9.7 एमएम बारिश हुई। वहीं आया नगर में 9.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की से मध्यम बारिश के अलावा बिजली चमकने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। साथ ही उम्मीद जताई है कि दो जुलाई तक दिल्ली में बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News