राखी सावंत को स्पर्म डोनर की तलाश! शाहरुख खान के बच्चे की बनना चाहती है मां...सलमान को लेकर जताई यह इच्छा
मुंबई। राखी सावंत अक्सर अपने अटपटे बयान की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं राखी ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया जिसने बॉलीवुड में सनसनी फैला दी है। इस बार उन्होंने साफ किया है कि वह मां बनना चाहती हैं और इसके लिए स्पर्म डोनर की तलाश में हैं, लेकिन उन्होंने इस लिस्ट से सलमान खान को बाहर रखा है।
हालांकि इस दौरान राखी ने सलमान खान को लेकर ऐसा बयान दिया जिससे सलमान के फैंस भी चौंक जाएंगे। राखी ने मजाकिया और सम्मानजनक लहजे में कहा कि वह सलमान खान से स्पर्म नहीं मांग सकतीं क्योंकि वह उन्हें अपने भाई की तरह मानती हैं।
राखी ने खुलेआम इच्छा जताई है कि वह शाहरुख खान को अपना डोनर बनाना चाहती हैं। उनका कहना है कि वह शाहरुख के बच्चों (आर्यन और सुहाना) जैसी पर्सनैलिटी और लुक्स वाला बच्चा चाहती हैं।
राखी पहले ही खुलासा कर चुकी हैं कि उन्होंने काफी समय पहले अपने एग्स फ्रीज (Eggs Freeze) करवा लिए थे, ताकि सही समय आने पर वह सरोगेसी या आईवीएफ के जरिए मां बन सकें।
राखी का कहना है कि उनकी शादियां (आदिल खान दुर्रानी और रितेश) सफल नहीं रहीं, इसलिए अब वह किसी पति के भरोसे बैठने के बजाय अकेले ही मां बनने का फैसला ले चुकी हैं। [