इंकलाब! पुर्तगाल में दक्षिणपंथी सरकार के प्रस्तावित श्रम सुधारों के खिलाफ विशाल प्रदर्शन, न्यूनतम वेतन 1 लाख से अधिक करने की मांग

विरोध देश के प्रमुख मजदूर संघ द्वारा आयोजित किया गया था, जिसने सरकार से इन प्रस्तावित सुधारों को तुरंत वापस लेने की मांग की है।;

By :  Aryan
Update: 2025-11-09 05:00 GMT

नई दिल्ली। केंद्र दक्षिणपंथी सरकार के प्रस्तावित श्रम सुधारों के खिलाफ पुर्तगाल में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया है। यह विरोध देश के प्रमुख मजदूर संघ द्वारा आयोजित किया गया था, जिसने सरकार से इन प्रस्तावित सुधारों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। 

पुर्तगाल में लिस्बन की सड़कों पर हजारों लोग आए 

 केंद्र-दक्षिणपंथी सरकार के प्रस्तावित श्रम सुधारों के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। मजदूर संघों ने कहा- ये नीतियां कामगारों के अधिकारों पर हमला हैं। यूनियन का कहना है कि ये नीतियां कामगारों के अधिकारों को कमजोर करेंगी और उनके रोजगार को असुरक्षित बनाएंगी। प्रदर्शनकारियों ने बैनर उठाए जिन पर लिखा था- 'श्रम पैकेज को ना'। साथ ही, उन्होंने वेतन वृद्धि की मांग भी की।

11 दिसंबर को आम हड़ताल का आह्वान किया 

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन की सड़कों पर हजारों लोग उतर आए। यह विरोध देश के प्रमुख मजदूर संघ द्वारा आयोजित किया गया था, जिसने सरकार से इन प्रस्तावित सुधारों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। सरकार के प्रस्तावित कानूनों में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्रक्रिया आसान करने की बात कही गई है। वहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए लचीले कार्य समय की अवधि घटाने और गर्भपात के बाद शोक अवकाश कम करने जैसे प्रावधानों को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। इस समय पुर्तगाल में न्यूनतम वेतन 870 यूरो (लगभग ₹90,000 प्रति माह) है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इसे 2026 तक बढ़ाकर 1,050 यूरो (लगभग ₹1.08 लाख) किया जाए।

Tags:    

Similar News