पिता को प्रणाम! घायल बेटे को कंधे पर लादकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, दृश्य देखकर लोग हुए भावुक

Update: 2026-02-12 12:00 GMT

नई दिल्ली। एक पिता अदम्य साहस और समर्पण की मिसाल होता है। बता दें कि झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी क्षेत्र से एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है। दरअसल बेलतू गांव निवासी रामवृक्ष साव ने अपने घायल बेटे ओम प्रकाश कुमार को कंधे पर उठाकर करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वह परीक्षा दे पाएं और उसका भविष्य प्रभावित न हो।

बाइक की टक्कर से बेटे के साथ हुआ था हादसा

बता दें कि मैट्रिक (10वीं) की बोर्ड परीक्षा के दौरान, छात्र ओम प्रकाश कुमार एक सड़क हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें उसका बायां पैर टूट गया। पैर टूटने के कारण बेटा चल नहीं पा रहा था, लेकिन उसके पिता रामवृक्ष साव ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने घायल बेटे को अपने कंधों पर बैठाया और घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित परीक्षा केंद्र तक पैदल लेकर गए।

सबके लिए बने प्रेरणा

पिता का कहना था कि बेटे की साल भर की मेहनत बेकार न जाए और उसका भविष्य न खराब हो, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। केंद्र पर मौजूद शिक्षक और अन्य लोग इस दृश्य को देखकर भावुक हो उठे। ऐसे पिता के संघर्ष और शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा को पूरा देश सलाम कर रहा है। 

Tags:    

Similar News