RJD ने मंत्रियों पर उठाया परिवारवाद का मुद्दा, गिरिराज सिंह ने लालू पर कसा तंज! कहा-परिवार का सम्मान नहीं कर सकते तो जनता सम्मान कैसे करेगी?

गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज को समाप्त किया जाएगा।;

By :  Aryan
Update: 2025-11-21 11:00 GMT

पटना। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्रियों ने कल यानी गुरुवार को शपथ ली। लेकिन अब इन सभी मंत्रियों पर आरजेडी परिवारवाद का आरोप लगा रही है। ऐसे में आज मतलब शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर तंज कसा है।

लालू यादव जी अपने परिवार नहीं चला सकते

गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए लालू यादव कहा जी अपने परिवार का सम्मान नहीं कर सकते हैं। वह अपनी बूह-बेटी का सम्मान नहीं कर सकते तो राज्य की जनता उनका सम्मान कैसे करेगी? इसलिए उनकी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। राहुल गांधी हों अथवा तेजस्वी हों इस बात को समझना चाहिए। जिस तरह से लालू जी की बच्ची और बहू ने उनके ऊपर बदसलूकी का आरोप लगाया है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार की जनता इससे अपमानित हुई है।

बंगाल में भी होगा एसआईआर

वहीं, एसआईआर को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दो टूक में जवाब देते हुए कहा कि बंगाल में एसआईआर होगा। दरअसल अब चुनाव आयोग देश के 12 राज्यों में एसआईआर करवाने में जुट गया है। चुनाव आयोग की ओर से प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है, लेकिन इसका विरोध भी जमकर हो रहा है। बता दें कि 2026 में पश्चिम बंगाल में चुनाव होना है।

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज को समाप्त किया जाएगा। बंगाल से बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान को निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि ममता दीदी अब बचा नहीं पाएंगी, बंगाल को बांग्लादेश हम नहीं बनने देंगे।


Tags:    

Similar News