सलमान खान ने खास अंदाज में 60वां जन्मदिन किया सेलिब्रेट! धोनी समेत कई दिग्गज ने की शिरकत, मीका सिंह ने ऐसे मारी एंट्री
मुंबई। सलमान खान के 60वें जन्मदिन का जश्न उनके पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर चल रहा है। यहां बीती राज फिल्मी दुनिया के सितारों ने शिरकत की और पार्टी में चार चांद लगाए। जहां फिल्मी दुनिया के सितारों समेत महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज पहुंचे। इस बीच गायक मीका सिंह चर्चा में आ गए है। जहां सभी दिग्गज सलमान के जन्मदिन पर कार से पहुंचे तो वहीं मीका ने अनोखे अंदाज में भाईजान के बर्थडे पर एंट्री मारी है।
'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में रखा था कदम
वहीं फैन्स सलमान खान के आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से जुड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उम्मीद है कि अभिनेता अपने जन्मदिन पर फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर का खुलासा करेंगे, जिससे पहले से ही खास दिन में और भी उत्साह जुड़ जाएगा। दरअसल, सलमान खान ने 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था। इसके बाद उन्होंने 'मैंने प्यार किया' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। इसके बाद से एक्टर एक से एक सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं।
कई दिग्गज ने की शिकरत
वहीं मीका स्कूटी पर ही भाई की जन्मदिन पार्टी में पहुंचे। फॉर्महाउस में उनकी कार नहीं पहुंच पाई जिसके बाद मीका को स्कूटी पर ही पहुंचकर पार्टी में शामिल होना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें मीका एक स्कूटी पर सवार होकर सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे हैं। वहीं सलमान के जन्मदिन समारोह में दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ इस पार्टी में पहुंचे थे। साथ ही सलमान खान के जन्मदिन पर सभी दोस्त और फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें भाईजान के प्रति मुंबई वासियों का प्यार साफ झलक रहा है।