यूट्यूबर अनुराग डोभाल बने पिता! दिखाई बच्चे की पहली झलक, कुछ दिन पहले आत्महत्या का किया था प्रयास

Update: 2026-03-28 13:00 GMT

नई दिल्ली। मशहूर मोटोव्लॉगर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं। अनुराग और उनकी पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च, 2029 को राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। ​​कपल ने सोशल मीडिया पर यह खबर आज शेयर करते हुए, बच्चे की झलक भी दिखाई है। अनुराग और रितिका ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

अनुराग डोभाल बने पिता

दरअसल रितिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बच्चे के जन्म दी खुशखबरी दी है। उन्होंने अपने बच्चे के पैर की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'राम नवमी के पावन और शुभ अवसर पर भगवान ने हमें अपना सबसे कीमती तोहफा दिया है।' उन्होंने आखिर में लिखा, '27.03.2026' और साथ में एक नजर बट्टू भी लगाया है। हालांकि, इस कपल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उनके घर बेटी आई है या बेटा। कुछ महीने पहले ही अनुराग ने यह खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

परिवार के साथ अनबन

अनुराग डोभाल अपने परिवार के साथ रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब अनुराग ने मई 2025 में अपनी गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से शादी की। एक वीडियो पोस्ट करते हुए, यूट्यूबर ने दावा किया था कि उनके परिवार ने उनकी शादी को मंजूरी नहीं दी थी, क्योंकि वे अलग-अलग जातियों से थे। उन्होंने कई पोस्ट और वीडियो में दावा किया कि उनके माता-पिता इस शादी के सख्त खिलाफ थे और आखिरकार शादी से कुछ दिन पहले ही उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया। बाद में अनुराग ने दावा किया कि शादी की रस्मों के दौरान उन्हें परिवार वालों की तरफ से अपमान महसूस हुआ और उन्हें शादी की कई जरूरी रस्में परिवार वालों के बिना ही पूरी करनी पड़ीं।

आत्महत्या का किया था प्रयास

अनुराग डोभाल ने 7 मार्च 2026 को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी कार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर करीब 150 किमी/घंटा की रफ्तार से डिवाइडर से टकरा दिया था। इस दौरान उन्होंने अपनी इस यात्रा को अपनी 'अंतिम यात्रा' बताया था। इस घटना के बाद, अनुराग के पिता ने एक सार्वजनिक विज्ञापन के माध्यम से उन्हें अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है।

Tags:    

Similar News