सलमान खुर्शीद ने धारा 370 पर सरकार के सुर में सुर मिलाया, अब इस पर क्या बोलेगी कांग्रेस...?
पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद में धारा 370 पर ऐसा बयान दिया है जिसे हजम करना कांग्रेस के लिए मुश्किल हो सकती है;
नई दिल्ली। देश की राजनीतिक गलियारों में भारत-पाकिस्तान युद्ध का साइड इफेक्ट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कुछ ऐसे बयान दिए जो सत्ता पक्ष को तो बहुत भाया लेकिन उनके बयान को कांग्रेस हजम नहीं कर पाई। अब पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद में धारा 370 पर ऐसा बयान दिया है जिसे हजम करना कांग्रेस के लिए मुश्किल हो सकती है। अब देखने की बात यह होगी कि सलमान के बयान पर कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया आती है।
बता दें कि इंडोनेशिया पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि पाकिस्तान को सिर्फ एक बात समझने की जरूरत है, वह इतनी सी बात नहीं समझता कि भारत उसकी धरती पर पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने इसका कारण भी बताया। सलमान खुर्शीद ने कहा कि पाकिस्तान की असैन्य सरकार के पास नेतृत्व नहीं है। सेना में कई गुट हैं जो पाक को नुकसान पहुंचा रहा है।
धारा 370 पर क्या कहा
धारा 370 को लेकर काफी समय से देश में राजनीतिक बहस चलती रही है। एक तरफ भाजपा इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती है, वहीं कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल इसकी आलोचना करते रहे हैं। अब सलमान खुर्शीद ने इसे आवश्यक फैसला कहा है। उन्होंने कहा कि “धारा 370 जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा दे रही थी और इससे देश की एकता पर खतरा बन रहा था।” सलमान खुर्शीद का मानना है कि यह कदम जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को खत्म करने के लिए जरूरी था।
भारत- पाक सीजफायर को लेकर क्या बोले सलमान
सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत- पाक सीजफायर को लेकर सिर्फ एक सच्चाई कि सीजफायर के लिए पाकिस्तान से कॉल आई। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ के सामने सीजफायर प्रस्ताव रखा, जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया...
सलमान खुर्शीद के इस बयान से कांग्रेस अपनों से ही घिरती नजर आ रही है। जिस धारा 370 पर कांग्रेस ने कभी सरकार का समर्थन नहीं किया। अब सलमान के इस बयान पर कांग्रेस क्या प्रतिक्रिया देगी, यह देखने की बात होगी।