बिहार विधानसभा में राबड़ी देवी को सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब! इन मुद्दों पर विपक्ष लगातार हमलावर
बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार के पास उपरी मंजिल का छज्जा अचानक टूट कर गिर गया
पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। वहीं विपक्ष लगातार कई मुद्दों को लेकर लगातार हमलावर है। इस बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीट छात्रा मर्डर केस में बिहार सरकार के मंत्री के बेटे का नाम शामिल होने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रहीं हैं, उनसे ऐसी बयानबाजी की उम्मीद नहीं थी। वह नाम बताएं, अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो इसका मतलब है कि वो साक्ष्य को छिपा रही है। अगर वह नाम बताएंगी तो 24 घंटे के अंदर उसे जेल में डाला जाएगा। यह मेरी गारंटी है।
किसानों के मुद्दों पर विपक्ष ने हमला बोला
विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर किसानों के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। पोर्टिको ने विधायकों ने हाथ में पोस्टर लेकर किसानों के लिए आवाज उठाई। राजद विधायकों ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी, इच्छाशक्ति शून्य है। वर्तमान बजट में एक बार फिर से किसानों के साथ धोखा दिया गया है। आज एक ईमानदार किसान डरे और सहमे हुए हैं। मेहनत करने के बाजजूद भूख से किसान मर रहे हैं लेकिन नीतीश सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही है।
किसानों को यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है
विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने किसानों की समस्या को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। उन्हें यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है। खाद नहीं होने के कारण फसलों को क्षति पहुंच रही है। इसमें लोकल लेवल पर कृषि पदाधिकारी और कर्मियों की भी मिली भगत है। इसलिए इस गंभीर मुद्दे पर प्रमुखता से ध्यान दिया जाए।
मुख्य द्वार के पास छज्जा अचानक टूट कर गिरा
बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार के पास उपरी मंजिल का छज्जा अचानक टूट कर गिर गया। यह अलग बात है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अगर यह घटना 9:00 के बाद हुई होती तो निश्चित रूप से कई लोग इसमें घायल हो सकते थे।