‘किंग’ में शाहरुख और दीपिका की दिखेगी लव केमिस्ट्री! जानें बादशाह ने कहा

By :  Aryan
Update: 2025-11-04 13:17 GMT

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हैं। हाल ही में शाहरुख के 60वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म में उनके लुक और टाइटल को रिवील किया गया। बता दें उसके बाद से सोशल मीडिया पर व्यूज के मामले में एक रिकॉर्ड बन गया। वहीं जब एक इवेंट में शाहरुख खान से फैंस ने फिल्म से जुड़े कुछ सवाल पूछे तो उन्होंने दीपिका के नाम पर मुहर लगाई और कहा कि इस फिल्म में उनके और दीपिका के बीच लव की केमिस्ट्री दिखेगी।


आपको हमारा आइडिया पसंद आए, तो इसे जरूर अपनाएं

शाहरुख ने कहा कि आपलोगों को अभी मैं फिल्म के बारे में अधिक नहीं बता सकता हूं। जैसे-जैसे चीजें सामने आते जाएंगी, आपको फिल्म के बारे में अधिक पता चलेगा। फिल्म में कई किरदार हैं। फिल्म का मकसद यह है कि जब हम चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेते हैं, तो हम बड़े फैसले लेते हैं। हमें सोचना चाहिए कि हम जो कर रहे हैं वह सही है या नहीं। साथ ही हम 'किंग' में किसी का पक्ष नहीं लेंगे। अगर आपको हमारा आइडिया पसंद आए, तो इसे जरूर अपनाएं। उन्होंने आगे कहा कि आप इसकी आलोचना भी कर सकते हैं।


शाहरुख और दीपिका के बीच होगा लव एंगल

इस इवेंट के दौरान एक प्रशंसक ने चिल्लाते हुए कहा कि उनके मन में शाहरुख के लिए बहुत सारा प्यार है। इस पर तुरंत ही शाहरुख ने मजाकिया लहजे में कहा कि मेरे साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। इसलिए प्यार तो निश्चित ही होगा। बता दें कि फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



 


Tags:    

Similar News