शाहरुख खान करेंगे Met Gala 2025 में डेब्यू, पहली बार किसी भारतीय पुरुष अभिनेता की Met Gala रेड कारपेट पर होगी एंट्री

Update: 2025-04-30 15:40 GMT

मुंबई (शुभांगी)। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इस साल Met Gala 2025 में अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू करने जा रहे हैं। यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि शाहरुख Met Gala की रेड कारपेट पर चलने वाले पहले भारतीय पुरुष अभिनेता बनेंगे। यह जानकारी एक प्रतिष्ठित फैशन स्रोत के माध्यम से सामने आई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

सजेंगे सब्यसाची की खास ड्रेस में

इस ग्रैंड इवेंट में शाहरुख को ड्रेस करेंगे देश के सबसे प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी। भारत के इस स्टार और डिजाइनर की जोड़ी को पहले ही फैशन की दुनिया में एक ऐतिहासिक सहयोग माना जा रहा है। सब्यसाची के डिजाइन और शाहरुख की शख्सियत का यह मेल वाकई एक स्टाइल स्टेटमेंट बनने वाला है।

सूत्रों की पुष्टि - "ये कोई अफवाह नहीं"

सूत्रों के अनुसार, यह स्पष्ट किया गया है कि शाहरुख खान मई 2025 में Met Gala के रेड कारपेट पर कदम रखेंगे और वह सब्यसाची के परिधान में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर पहले से ही चर्चा तेज है, और फैशन जगत इसे एक ऐतिहासिक क्षण मान रहा है।

पहले से मिल रहे थे संकेत

अप्रैल की शुरुआत में इस कोलैबरेशन को लेकर संकेत मिलने शुरू हो गए थे। एक फैशन स्रोत ने लिखा था, “असंभव अब संभव हो गया है! दो दिग्गज सबसे बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार और सबसे प्रतिष्ठित डिज़ाइनर मिलकर Met Gala 2025 में इतिहास रचने जा रहे हैं। यह वाकई में मोन्यूमेंटल है! पहली बार कोई भारतीय पुरुष स्टार इस ग्लोबल मंच पर अपना स्टाइल दिखाएगा।”

Met Gala 2025 की थीम - Tailoring Black Style

Met Gala 2025 का आयोजन 5 मई को न्यूयॉर्क के Metropolitan Museum of Art में होगा। इस साल की थीम है - "Superfine: Tailoring Black Style" जो मोनिका एल मिलर की किताब Slaves to Fashion से प्रेरित है। प्रदर्शनी में 18वीं सदी से लेकर आज तक ब्लैक मेंसवियर के विकास को दिखाया जाएगा। इस साल का ड्रेस कोड - "Tailored for You", जो यह दर्शाएगा कि मेहमान इस सांस्कृतिक विषय की अपनी-अपनी व्याख्या कैसे करते हैं।

भारतीय फैशन और सिनेमा के लिए गौरव का क्षण

शाहरुख़ खान का Met Gala में डेब्यू न सिर्फ फैशन की दुनिया में बल्कि भारतीय सिनेमा और संस्कृति के लिए भी एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह साबित करता है कि भारतीय स्टार्स अब वैश्विक मंच पर न सिर्फ अभिनय बल्कि स्टाइल और उपस्थिति के स्तर पर भी छाप छोड़ रहे हैं।

Tags:    

Similar News