शर्मनाक: 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने किया RAPE, जानें कौन है घिनौनी हरकत करने वाला शख्स

Update: 2025-12-06 09:00 GMT

कोरबा। कोरबा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बच्चियों के साथ-साथ बूढ़ी औरतें भी घिनौने अपराध का शिकार हो रही है। बता दें कि जिले में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस पूरी घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। साथ ही आरोपी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गांव से लगे खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान युवक की बुरी नजर पड़ी और उसने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। यह बात किसी और को बताने पर भी जान से मारने की बात कही।

बच्चों को बताई पूरी बात

बता दें कि इस घटना के बाद किसी तरह बुजुर्ग महिला घर लौटी और अपने बच्चों को पूरी बात बताई। इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई। जिसके बाद युवक को पकड़ा गया और ग्रामीणों द्वारा उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी युवक है आदतन नशेड़ी

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आदतन नशेड़ी है। घर से निकलते समय उसने अपने पिता का पैर भी तोड़ दिया था। गांव वाले उसकी हरकतों से परेशान हैं। आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

Tags:    

Similar News