सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे चुनाव! जानें कब और किस सीट से रखेंगे राजनीति में कदम

उन्होंने यह घोषणा जिला कांग्रेस द्वारा रखी गई संविधान बचाओ रैली के बाद मीडिया के साथ बातचीत के दौरान की;

By :  Divyanshi
Update: 2025-05-28 05:58 GMT

चंडीगढ़। दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता ने राजनीति में कदम रखने वाले हैं। बलकौर सिंह 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह घोषणा जिला कांग्रेस द्वारा रखी गई संविधान बचाओ रैली के बाद मीडिया के साथ बातचीत के दौरान की। हालांकि, उन्होंने अभी यह नहीं बताया है कि वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।

क्या बोले बलकौर सिंह?

बलकौर सिंह ने अपने बयान में कहा कि हां, मैं चुनाव लड़ूंगा। सिस्टम के बीच आकर ही हम न्याय की बात कर सकते हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम की हर बात फ्रॉड निकल जाती है। जब भी चुनाव आते हैं, वह जीतने के लिए कुछ भी बोलते हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में दिनदहाड़े सरेआम हत्याएं की जा रही हैं और उनके बेटे के भी सरेआम हत्या की गई थी, जिसके कुछ आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

सिद्धू मूसेवाला ने लड़ा था चुनाव

साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला ने भी मानसा सीट से ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। पंजाब के पिछले विधानसभा चुनाव में ही सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि, सिद्धू मूसेवाला आप के विजय सिंगला से चुनाव हार गए थे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Tags:    

Similar News