बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग, पांच लोग ज़िंदा जले कई घायल

हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया;

By :  Aryan
Update: 2025-05-15 04:05 GMT

लखनऊ। बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग लगने से पांच लोगों की ज़िंदा जलने से मौत हो गई। यह घटना लखनऊ के किसान पथ पर रायबरेली रोड पर हुई है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने के सही कारण का पता किया जा रहा है। इमरजेंसी गेट समय पर ना खोलने से यह घटना हुई है। 

सुबह करीब 5:00 बजे घटना हुई

बिहार के बेगूसराय बिहार से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर आग लग गई। हादसे का समय सुबह पांच बजे के करीब का बताया जा रहा है। उस वक्त सभी लोग बस में सो रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। बस कुछ दूर तक जलने के बाद भी दौड़ती रही। 

1 किलोमीटर तक आग लगने के दौरान चलती रही बस

आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग गए निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मी बस के अंदर पहुंचे। तो बस के अंदर पांच लोगों के शव मिले। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।लख्खी देवी पत्नी अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल, सोनी पुत्री अशोक महतो उम्र करीब 26 वर्ष, देवराज पुत्र रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष, साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष 


Tags:    

Similar News