नई दिल्ली। Men's T20 World Cup 2026 का आगाज आज से हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना अमेरिका से होगा। भारतीय टी20 टीम दुनिया की शीर्ष टी20 टीम है और आज के मैच में उसी का पलड़ा भारी रहेगा।
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में जीतने का ईरादा
भारत ने 2024 में अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता था और इस बार टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में अपना तीसरा खिताब जीतने के इरादे से शुरूआत करेगी। किसी भी टीम ने आज तक अपने देश में टी20 विश्व कप खिताब नहीं जीता है। अमेरिका की टीम ने पिछले विश्व कप में कई बड़े उलटफेर किए थे, जिसमें पाकिस्तान को हराकर बाहर करना भी शामिल था। ऐसे में मोनांक पटेल की कप्तानी में उतरने वाली यूएसए टी20 टीम को कम आंकने की गलती भारत नहीं करेगा।
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स: सुबह 11:00 बजे (IST), कोलंबो।
वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड: दोपहर 3:00 बजे (IST), कोलकाता।
भारत बनाम अमेरिका: शाम 7:00 बजे (IST), वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई।
भारत और श्रीलंका कर रहे मेजबानी
भारत और श्रीलंका इस वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं। भारत ग्रुप-A में अमेरिका, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ है। आप इन मैचों को Star Sports Network और JioHotstar पर देख सकते है।