T20 World Cup: मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! जसप्रीत बुमराह इस वजह से टीम से हुए बाहर

Update: 2026-02-07 05:28 GMT

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आज आगाज होने जा रहा है। वहीं पहले ही दिन तीन मैच होने वाला है। भारत का पहला मैच आज यूएसए के साथ है, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। हालांकि इससे पहले ही भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज का मैच नहीं खेलेंगे।

मोहम्मद सिराज को स्क्वॉड में किया शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह की तबियत ठीक नहीं है, जिस कारण से वह यूएसए के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वहीं हर्षित राणा भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिनकी जगह पर बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज को स्क्वॉड में शामिल किया है। सिराज पहले ही टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं।

बुमराह को वायरल बुखार है

रिपोर्ट के अनुसार बुमराह को वायरल बुखार है। भारतीय टीम मैनेजमेंट भी नहीं चाहेगी कि इस स्थिति में उन्हें यूएसए के खिलाफ मैच में खिलाया जाए। मैच से एक दिन पहले बुमराह ग्राउंड पर भी आए थे, लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया। बुमराह के बाहर रहने से आज जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है।

किशन और अभिषेक कर सकते है ओपन

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हुई आखिरी सीरीज के पांचों मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की, लेकिन हर मैच में संजू ने निराश किया। वह किसी मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। सीरीज के अंतिम मैच में तो ईशान किशन से विकेटकीपिंग करवाई गई। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा आज यूएसए के खिलाफ ओपन कर सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास में भी दोनों (अभिषेक और ईशान) ने ही ओपन किया था।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का स्क्वॉड

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम् दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

Tags:    

Similar News