सुपर 8 के बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! इन खिलाड़ियों के फार्म ने बढ़ाई टेंशन
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप में सुपर आठ मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। सभी टीम तैयारियों में जुटी है। जहां पहले ही स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा सहित कई खिलाड़ियों के फार्म को लेकर टीम के लिए टेंशन बना हुआ है। वहीं बड़े मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए हैं। अहमदाबाद में होने वाले बड़े मुकाबले से पहले यह चिंता वाली सबब साबित हो सकता है।
टीम के तेज गेंदबाज सिराज चोटिल हो गए
बता दें कि जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा तबीयत खराब होने की वजह से एक मैच में नहीं खेल सके थे जबकि हर्षित राणा को तो चोट के कारण टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ा था। हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका मिला था। सिराज अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले मैच में खेलने उतरे थे और उन्होंने तीन विकेट भी लिए थे। अब भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना है तो इससे पहले ही टीम के तेज गेंदबाज सिराज चोटिल हो गए हैं।
हार्दिक पांड्या के शॉट पर सिराज चोटिल हुए
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास के दौरान हार्दिक पांड्या के शॉट पर सिराज चोटिल हुए। गेंद सिराज के बाएं पैर के घुटने में लगी। सिराज इस दौरान दर्द में दिखे और लंगड़ाते हुए नेट्स से बाहर आए। भारतीय टीम प्रबंधन ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को ही ज्यादातर मैचों में मौका दिया है। हालांकि अभ्यास के दौरान निगाहें अभिषेक पर रहीं। अभिषेक ने कोच गौतम गंभीर से लंबी मंत्रणा की। गंभीर उन्हें कई गुर देते नजर आए। बाद में उन्होंने कैच का अभ्यास किया और स्पिन गेंदबाजी भी की।
हमें उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है
हालांकि गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि अभिषेक को लेकर कोई खास चर्चा नहीं हुई है, लेकिन हम विश्व कप के अहम दौर से गुजर रहे हैं। हमें उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे हैं। उन्हें अच्छी शुरुआत की जरूरत है। उन्होंने धीमी पिचों पर कहा कि क्यूरेटर सर्वश्रेष्ठ पिचें देने की कोशिश कर रहे हैं।