अलर्ट मोड में केंद्र सरकार! पश्चिम एशिया संकट पर आज शाम 5 बजे संसद भवन में बुलाई सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच, केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है। इस गभीर परिस्थति को देखते हुए केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार शाम 5 बजे संसद भवन में होगी, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
बैठक में कौन-कौन होगा शामिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर राजनीतिक दलों के नेताओं को क्षेत्र के ताजा घटनाक्रमों और भारत की कूटनीतिक प्रतिक्रिया पर ब्रीफिंग देंगे। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू समेत कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है. विपक्ष की लंबे समय से चल रही मांग के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।
पीएम मोदी ने संसद में जताई थी चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में इस स्थिति को चिंताजनक और अभूतपूर्व संकट बताया है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के दीर्घकालिक प्रभाव हो सकते हैं और भारत को इसके लिए उसी तरह तैयार रहना चाहिए जैसे कोरोना काल में था।