हुमायूं कबीर का ऐलान- पश्चिम बंगाल के चुनाव में करेंगे 20 रैलियां, प्रेस कॉन्फ्रेंस में औवेसी ने भी भरी हुंकार!
ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और हुमायूं कबीर की AJUP चुनाव में साथ उतरेगी।
कोलकाता। इस बार पश्चिम बंगाल के चुनाव अलग ही तुल पकड़ता नजर आ रहा है। जहां ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और हुमायूं कबीर की AJUP चुनाव में साथ उतरेगी। ऐसे में आज AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कोलकाता में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने गठबंधन को औपचारिक रूप दिया।
20 रैलियां करेंगे
हुमायूं कबीर ने घोषणा करते हुए कहा, हम पूरे राज्य में 20 रैलियां करेंगे। पहली रैली 1 अप्रैल को बहरामपुर में ओवैसी के साथ होगी।
गठबंधन सिर्फ इस चुनाव तक सीमित नहीं- औवेसी
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हमारा प्रयास है कि पश्चिम बंगाल के इस चुनाव में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय से एक नेतृत्व उभरे और मजबूत हो। हमने उन सीटों की संख्या तय कर ली है जिन पर हम चुनाव लड़ेंगे। यह गठबंधन सिर्फ इस चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे हमारे राजनीतिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।